Yogi adityanath's yamuna challenge activated: योगी ने दिया अरविंद केजरीवाल को यमुना में डुबकी लगाने का चैलेंज।

 कल आपने देखा कि मेरे साथ संगम में 54 मंत्रियों ने डुबकी लगाई। मैं पूछना चाहता हूं क्या अरविंद केजरीवाल यमुना जी में जाकर अपने मंत्रियों के साथ डुबकी लगा सकते हैं?अगर उनमें नैतिक साहस है, तो उन्हें इसका जवाब देना चाहिए।'

योगी आदित्यनाथ ने बोली यह बातें दिल्ली के किराड़ि  विधानसभा के मंच से।

  • आम आदमी पार्टी झूठ बोलने की मशीन है, वह अपने द्वारा किए गए वादों को पूरा नहीं करते उन्होंने शुद्ध यमुना को प्रदूषित बना दिया है। अगर देखा जाए तो दिल्ली में बिजली यूपी से तीन गुना ज्यादा दम पर है। आम आदमी पार्टी की राजनीति है बांटो और राज करो।
  •  आम आदमी पार्टी ने पंजाब में महिला सम्मान निधि का वादा किया पर उसे भी पूरा करने में नाकाम रहे। केजरीवाल को चुनाव के समय पुजारी की याद आई। दिल्ली के अधिकांश दंगों में आम आदमी पार्टी के विधायक शामिल थे।

योगी गुरुवार को दिल्ली की तीन विधानसभा किराड़ी, करोल बाग और जनकपुरी में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। चलिए जानते हैं सीएम योगी के बयान की कुछ बातें-

  • योगी ने कहा दिल्ली विधानसभा चुनाव की दृष्टि से मुझे यहां आने का सुख एवं सौभाग्य प्राप्त हुआ मैं जब यहां आया तो मुझे यहां की सड़कों को नजदीक से देखने का एवं अपनापन प्रतीत होने का अनुभव हुआ। मैं कल रात प्रयागराज लखनऊ आया। प्रयागराज में इस सदी के पहले महाकुंभ का आयोजन बहुत कुशलता से हो रहा  है।
  • केवल सोच कर देखिये 13 जनवरी से 23 जनवरी तक 10 करोड़ श्रद्धालु महाकुंभ की नगरी में आकर सरस्वती गंगा की त्रिवेणी के संगम में नहाए। और जानकारी के लिए आप RashtraNews जुड़ सकते हैं।